अक्टूबर 7, 2026 6:09 अपराह्न

printer

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अधिक अवसर और भागीदारी पर दिया जोर

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि हिंदी को बढ़ावा देने का आधार भाषा के इस्तेमाल को थोपने के बजाय इसमें अधिक अवसर और भागीदारी को बढ़ावा देना होना चाहिए।

हिंदी सलाहकार समिति की तीसरी बैठक में उन्होंने कहा कि जब हिंदी रोजगार और पेशेवर अवसर सृजित करेगा, तो इसका इस्तेमाल स्वाभाविक रूप से बढ़ेगा। इस अवसर पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की कौशल पत्रिका का भी लोकार्पण किया गया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकारी कामकाज में अनुवाद की गुणवत्ता में सुधार का उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि तकनीक और एआई आधारित प्रणालियों और बड़े डेटा की उपलब्धता से तकनीकी रूप से संवेदनशील क्षेत्रों सहित अनुवाद में सुधार हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि हिंदी सलाहकार समिति की विभाग को उपयोगी सुझाव और मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला