जून 22, 2026 2:08 अपराह्न

printer

गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने देश के विकास में सीआईएसएफ की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया

गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने आज देश के विकास में केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया। नई दिल्ली में सीआईएसएफ मुख्यालय की इमारत के भूमि पूजन और ई-उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवान देश की तरक्की को सुरक्षित रखने वाले आर्थिक सैनिक के तौर पर काम करते हैं।

श्री कुमार ने जवानों की भलाई के लिए गृह मंत्रालय द्वारा मंज़ूर किए गए कई बड़े अवसंरचना अपडेट, तकनीकी सुधार और ऐतिहासिक कल्याणकारी उपायों की घोषणा की। उन्होंने सीआईएसएफ के प्रोजेक्ट मन की प्रशंसा की। प्रोजेक्‍ट मन हज़ारों जवानों और उनके परिवारों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए काउंसलिंग की सुविधा देता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला