नवम्बर 1, 2026 3:06 अपराह्न

printer

विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा मंगलवार से स्पेन की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे

विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा मंगलवार से तीन दिन की यात्रा पर स्पेन जा रहे हैं। वे स्पेन में 30वें इबेरो-अमरीकी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत इस सम्मेलन में सहयोगी पर्यवेक्षक देश के रूप में शामिल होगा। इस सम्मेलन में 22 सदस्य देश हैं। इनमें से 19 लैटिन अमरीका से और यूरोप के तीन देशों स्पेन, पुर्तगाल और अंडोरा से हैं। इनमें 12 सहयोगी पर्यवेक्षक और 20 सलाहकार पर्यवेक्षक शामिल हैं। 
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्री मार्गेरिटा की यह यात्रा भारत-स्पेन के बीच संस्कृति, पर्यटन और अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष समारोह के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। 
 
श्री मार्गेरिटा शिखर सम्मेलन के दौरान प्रमुख समकक्षों के साथ बैठक करेंगे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला