अगस्त 5, 2026 10:54 पूर्वाह्न

printer

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुयाना के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कल गुयाना में स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ और भारत-गुयाना राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मार्गेरिटा ने कहा कि स्वतंत्रता, गरिमा और न्याय के चिरस्थायी मूल्यों के स्मरणोत्सव के अवसर पर भारत गुयाना के साथ एक विश्वसनीय और प्रगतिशील साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। मंत्री ने कहा कि ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल नवाचार, क्षमता निर्माण और सतत विकास के क्षेत्रों में भारत-गुयाना सहयोग का विस्तार जारी है। उन्होंने कहा कि भारत दोनों देशों के लोगों के हित में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला