सितम्बर 4, 2026 6:34 अपराह्न

printer

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड के पदक विजेताओं को सम्मानित किया

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार विद्यार्थी-केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में 19वें अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड 2026 में नौ पदक जीतने वाले ‘टीम इंडिया स्कूल चिल्ड्रन’ को सम्मानित करते हुए कहा कि भारतीय विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर भारत को गौरवान्वित किया है। ओलंपियाड का आयोजन पिछले महीने इटली के ट्यूरिन में अंतरराष्ट्रीय भूविज्ञान संगठन के तत्वावधान में किया गया था।
 
ओलंपियाड में 39 देशों के प्रतिभागियों से प्रतिस्पर्धा करते हुए, टीम इंडिया ने लिखित और व्यावहारिक परीक्षाओं, क्षेत्रीय अन्वेषण और पृथ्वी विज्ञान परियोजना श्रेणियों में 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित नौ पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला