अप्रैल 22, 2026 9:27 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में कल लू की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी कल लू चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारइक्‍काल में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है। इस बीच, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में अगले दो से तीन दिनों तक रात्रि में अधिक गर्मी होने की संभावना है। 
 
मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल तक गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कल तक मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।