जुलाई 11, 2026 9:09 पूर्वाह्न

printer

मेरा युवा-मेरा गौरव सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन आज

मेरा युवा-मेरा गौरव सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में करेंगे। राज्य भर से लगभग 5 हज़ार युवाओं के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।

सम्मेलन का उद्देश्य राज्य के विकास और नीति निर्माण प्रक्रिया में युवाओं को शामिल करना है। शिक्षा, खेल, उद्यमिता, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

युवा प्रतिनिधि कार्यशाला के दौरान अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करेंगे, जिन्हें “मध्य प्रदेश युवा संकल्प 2026” दस्तावेज़ में संकलित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 4 नए राज्य स्तरीय युवा पुरस्कारों की भी घोषणा करेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्थानीय युवा उद्यमियों द्वारा निर्मित फूड स्ट्रीट कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में शामिल होंगे।