सितम्बर 5, 2026 7:45 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य और कल्याण का अनिवार्य हिस्सा

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य और कल्याण का एक अनिवार्य हिस्सा है और उत्पादकता एवं जीवन की गुणवत्ता से इसका गहरा संबंध है।

श्रीमती पटेल ने नई दिल्ली में एक समाचार पत्रिका द्वारा आयोजित ‘युवा भारत का मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एक चौथाई आबादी युवाओं और किशोरों की है और उनका अच्छा स्वास्थ्य ही भविष्य में देश की प्रगति की दिशा तय करेगा। उन्‍होंने कहा कि इस आयु वर्ग में तेजी से बढ़ती मानसिक बीमारियां गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को गति दी है।

केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त टेली-मानस हेल्पलाइन शुरू की गई है, जो चौबीसों घंटे सभी के लिए उपलब्ध है। श्रीमती पटेल ने समाज से इस चुनौती से निपटने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ इससे जुड़े सामाजिक कलंक को तोड़ने में योगदान देने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला