दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण रहित 20 नए इलेक्ट्रिक टिप्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टिप्पर आधुनिक तकनीक से घरों से कूड़ा संग्रहण करेंगे और उस कूड़े के निस्तारण के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट्स में पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर श्री बिधूड़ी ने कहा कि वर्तमान दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लगभग एक हजार सात सौ सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उनका वेतन बढ़ाया है। इसके अलावा लगभग दो हजार पांच सौ नए कर्मचारियों की भर्ती के साथ – साथ उनके काम को आसान बनाने के लिए उन्हें आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए हैं। श्री बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने लगभग 60 प्रतिशत कूड़े के पहाड़ हटा दिए हैं और यमुना की सफाई के लिए भी लगातार काम कर रही है।