अप्रैल 16, 2026 3:34 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. स्टॉकर के बीच हुई सार्थक चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज उनके और ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर के बीच अत्यंत सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह डॉ. स्टॉकर की पदभार संभालने के बाद यूरोप के बाहर पहली यात्रा है, जो भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों के प्रति उनके दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा और भी विशेष है क्योंकि चार दशकों बाद किसी ऑस्ट्रियाई चांसलर की यह पहली भारत यात्रा है। उन्होंने कहा कि यात्रा उस ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के बाद हो रही है, जिसने भारत और यूरोपीय संघ संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी और अधिक नवाचार-केन्द्रित तथा भविष्य-उन्मुख बनेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला