विदेश मंत्रालय ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन में सहयोग के लिए केंद्र सरकार के सभी विभागों और एजेंसियों का आभार व्यक्त किया है। मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन का आयोजन एक जटिल कार्य था, जिसके लिए सरकार और देश के सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास जरूरी थे।
मंत्रालय ने उन सभी राज्य सरकारों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने ब्रिक्स की विभिन्न बैठकों की मेजबानी की। यह सम्मेलन कल नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।