मई 18, 2026 3:29 अपराह्न

printer

बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एजेंसी ने इस मामले में आज सुबह दीपक सिंगला के दिल्ली और गोवा में छापेमारी की। वर्ष 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिंगला ने विश्वास नगर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।