नवम्बर 5, 2026 11:45 पूर्वाह्न

printer

माया राजेश्वरन रेवती 2012 में सानिया मिर्जा के बाद डब्ल्यूटीए टूर सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत की 17 वर्षीय टेनिस सनसनी माया राजेश्वरन रेवती, 2012 में सानिया मिर्जा के बाद डब्ल्यूटीए टूर स्तर के सिंगल्‍स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। विश्व रैंकिंग में 669वें स्थान पर काबिज माया ने चेन्नई ओपन के दूसरे दौर में पोलैंड की 277वीं रैंक वाली क्वालीफायर वेरोनिका फाल्कोव्स्का को सीधे सेटों में 6-4 6-3 से हराया। इससे पहले दो संस्करणों में कोई भी भारतीय खिलाड़ी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाया था।

 माया की यह सफलता लगभग 15 वर्षों में डब्ल्यूटीए टूर सिंगल्‍स स्पर्धा के अंतिम आठ में भारत की वापसी का प्रतीक है। सानिया मिर्जा ने फरवरी 2012 में पटाया ओपन में यह उपलब्धि हासिल की थी। माया ने इस सीजन में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अक्टूबर में पुर्तगाल के लागोस में क्वालीफायर के तौर पर बिना कोई सेट हारे अपना पहला महिला वर्ग-35 सिंगल्‍स खिताब जीता। उन्होंने यूक्रेन की येलीज़ावेटा कोट्लियार के साथ मिलकर डबल्‍स खिताब भी जीता।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला