जून 6, 2026 1:33 अपराह्न

printer

इबोला प्रकोप को देखते हुए मॉरिशस ने विदेशियों के प्रवेश पर रोक लगाई

मॉरीशस ने पिछले 21 दिनों में कांगो, युगांडा या दक्षिण सूडान की यात्रा करने वाले या वहां से गुजरने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। ये कदम इबोला वायरस के प्रकोप को देखते हुए उठाया गया है।

स्‍थानीय नागरिकों और व्‍यवसाय करने वाले या छात्र परमिट धारक विदेशी नागरिकों को देश में प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, यदि उन्होंने पिछले तीन हफ्तों में इन देशों में से किसी का भी दौरा किया है, तो उन्हें 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए प्रवेश बिंदुओं पर स्क्रीनिंग और जोखिम मूल्यांकन भी अनिवार्य होगा। मॉरीशस सरकार ने देश में जुलाई में होने वाले 18वें अमरीका-अफ्रीका व्‍यापार शिखर सम्‍मेलन को स्थगित करने का भी आह्वान किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला