अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन को चेतावनी दी है कि ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई एक बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद ताइवान के प्रति अमेरिका की नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। श्री रुबियो ने ताईवान को लेकर चीन की धमकी पर कोई जवाब देने से परहेज किया। इससे पहले, राष्ट्रपति जिनपिंग ने चेतावनी दी थी कि ताइवान मुद्दे पर गलत तरीका अपनाने से चीन और अमरीका के बीच टकराव और संघर्ष हो सकता है। श्री रुबियो ने कहा कि चीन, द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान लगातार ताइवान का मुद्दा उठाता है।
ये टिप्पणियां, दोनों देशों के बीच ईरान संघर्ष, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार जैसे व्यापक मुद्दों पर हुई बातचीत के दौरान आईं।