चीन में मई माह में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर स्थिर रही। सूचकांक अप्रैल के 50.3 से गिरकर 50 पर आ गया, जो वृद्धि न होने का संकेतक है। यह स्थिति नई खरीदारी में कमी, उत्पादन में गिरावट, मुद्रा बाजार में मंदी, घरेलू मांग में कमी और निर्यात में गिरावट के कारण आई है। वैश्विक व्यापार में गतिरोध से भी स्थिति जटिल हुई है।
चीन ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी आर्थिक वृद्धि दर 4.5 से पांच प्रतिशत रहने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह 1991 के बाद से सबसे छोटा लक्ष्य है। वर्ष 2025 में यह लगभग 5 फीसदी था।