प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के ओलंपियन राजिंदर सिंह की सराहना की है, जो राउंड ग्लास हॉकी अकादमी के माध्यम से खेल के प्रति अपने समर्पण को आगे बढ़ा रहे हैं।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से उन्होंने गांवों और कस्बों तक पहुंचकर खेल प्रतिभाओं की पहचान करने की बात कही थी। राजिंदर सिंह पंजाब में इसी दिशा में काम कर रहे हैं।
आकाशवाणी संवाददाता से बातचीत में ओलंपियन राजिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक शब्दों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों से उन्हें और अधिक उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही, अन्य कोच भी इस दिशा में कार्य के लिए प्रेरित होंगे।