प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर लोगों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिलनी जारी है। आज प्रसारित कार्यक्रम को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर शहर में स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने बड़े चाव से सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के समय लोग एक निश्चित स्थान पर एकत्रित थे जो इस मासिक कार्यक्रम के प्रति लोगों की बढ़ती रूचि को दर्शाता है।
News On AIR | जून 28, 2026 1:59 अपराह्न
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’