जुलाई 26, 2026 8:14 अपराह्न

printer

मणिपुर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने करगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज इम्फाल में करगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वीर सैनिकों के अदम्‍य साहस, बलिदान और समर्पण से भावी पीढ़ियां प्रेरित होती रहेंगी। उन्होंने वीर नारियों और वीर माताओं के साहस और बलिदान को भी नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने याद दिलाया कि वर्ष 1999 में 78 दिनों तक चले करगिल युद्ध में मणिपुर के पांच सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की अखंडता की रक्षा में भारतीय सैनिकों का शौर्य और दृढ़ संकल्प प्रेरणा स्रोत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला