अगस्त 29, 2026 7:55 अपराह्न

printer

मणिपुर: मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने एरोबिक जिम्नास्टिक एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अरिहा पांगंबम से मुलाकात की

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज फिलीपींस में संपन्न 10वीं एरोबिक जिम्नास्टिक एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय अरिहा पांगंबम और इसी स्पर्धा में 7वां स्थान हासिल करने वाली अंजोरी पांगंबम से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखने तथा भविष्य में राज्य सहित राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बाद में, श्री खेमचंद ने मणिपुर ओलंपिक संघ द्वारा प्रकाशित एक पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल हुई मंत्रिमंडल की बैठक में खिलाड़ियों के लिए एक विशेष भर्ती नीति को मंजूरी दी गई। इस नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों की भर्ती पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला