मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की तथा राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।
श्री सिंह ने नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य की जनता की इच्छाओं को पूरा करेगी। श्री शाह ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए राज्य से संबंधित सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना।
केंद्रीय गृह मंत्री ने सेनापति जिले में नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने पर भी सहमति जताई और वह इस वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह में राज्य का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।