नवम्बर 1, 2026 9:34 अपराह्न

printer

मणिपुर: मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने सभी समुदायों से राज्य में शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने सभी समुदायों से राज्य में शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मणिपुर ऐसा राज्य बनना चाहिए, जहां विभिन्न समुदायों के लोग आपसी सद्भाव और समझ के साथ मिल-जुलकर रहें।
 
मुख्यमंत्री आज इम्फाल में ब्रह्मकुमारीज के 35वें कोरल जुबली समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निस्वार्थ भाव, समर्पण और ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए ब्रह्मकुमारीज की सराहना की।
 
श्री सिंह ने समारोह में शामिल लोगों से मणिपुर के सभी समुदायों के बीच शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने की अपील की।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला