मॉलदीव ने अपनी त्वरित भुगतान प्रणाली फवारा को भारत के यूपीआई से जोड़ते हुए भारत में वास्तविक समय सीमा पार धन हस्तांतरण सेवा शुरू कर दी है। मॉलदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने इसे दोनों देशों के बीच डिजिटल वित्तीय संपर्क और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस सुविधा के अंतर्गत मॉलदीव से भारत में लाभार्थियों को धन सीधे भारतीय रुपये में यूपीआई-सक्षम खातों में भेजा जा सकेगा। शुरुआत में यह सेवा बैंक ऑफ मॉलदीव और मॉलदीव इस्लामिक बैंक के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।
मंत्रालय ने कहा कि यह कदम एमएमए, भारतीय रिजर्व बैंक, एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड, सहभागी वित्तीय संस्थानों और दोनों देशों के अन्य हितधारकों के बीच घनिष्ठ सहयोग को दर्शाता है।