अप्रैल 16, 2026 4:21 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे में बड़ा बदलाव, सुधारों से नए मानक स्थापित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय रेलवे व्यवस्था में एक बड़ा और बुनियादी बदलाव आया है, जिसके परिणाम अब देश के नागरिकों के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। श्री मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे गए लेख को साझा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस लेख में बताया गया है कि कैसे भारतीय रेलवे लगातार सुधारों और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नए मानक स्थापित कर रहा है।