जुलाई 24, 2026 1:39 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में हाल की बारिश के बाद जल भंडारण 53.38 प्रतिशत बढ़ा

महाराष्ट्र में हाल की बारिश के बाद जलाशयों में जल भंडारण बढ़ा है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 3029 बांधों में कुल सक्रिय भंडारण क्षमता का 53.38 प्रतिशत पानी उपलब्ध है।
 
बारिश से कोंकण में जल भंडारण 76.54 प्रतिशत है। इसके बाद पुणे में 65.27 प्रतिशत और नासिक में 55.11 प्रतिशत जल उपलब्ध है। वहीं छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में सबसे कम 25.44 प्रतिशत जल भंडारण दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के बावजूद मराठवाड़ा क्षेत्र में राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में जल संचयन अभी भी कम है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला