जून 27, 2026 2:21 अपराह्न

printer

प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद महाराष्ट्र ने शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित की

महाराष्ट्र में कल होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा- टी.ई.टी. का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने आज बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि ठाणे के भिवंडी इलाके में कुछ व्यक्तियों के पास परीक्षा प्रश्न पत्र से संबंधित जानकारी है।
 
सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने उक्‍त स्थान पर छापा मारा। सत्यापन के बाद परीक्षा स्‍थगित की गई है। परिषद ने कहा है कि परीक्षा से संबंधित संशोधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट डाली जाएगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला