कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का दौरा किया। उन्होंने इछावर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। श्री चौहान ने योजना के अंतर्गत स्वीकृत 36 सड़कों की आधारशिला रखी और कई अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जिन सड़कों की आधारशिला आज रखी गई है, उन्हें एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने घोषणा की कि इछावर में एक कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा।
बाद में, श्री चौहान ने भैरंडा में सरकारी संदीपनी उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का भी उद्घाटन किया। ग्राम पंचायत कोस्मी में उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।