जून 10, 2026 8:52 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: इंदौर में आयोजित ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं भाग

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में 21 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कल से शुरू यह सम्‍मेलन 13 जून तक चलेगा। इन प्रतिनिधियों ने आज ग्रामीण हाट बाजार का दौरा किया, जहां उन्होंने कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प, प्राकृतिक कृषि उत्पादों और एक जिला एक उत्पाद योजना के अन्‍तर्गत प्रदर्शित वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने रीवा के जीआई-टैग प्राप्त सुंदरजा आम सहित कई किस्म के आम के बारे में जानकारी ली। मंडला की लहरी बाई द्वारा संरक्षित दुर्लभ बीज संग्रह ने सबका ध्यान आकर्षित किया। 
 
यह सम्मेलन खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यापार, जलवायु-अनुकूल खेती और नवाचार पर केंद्रित है। डिजिटल प्रौद्योगिकी और स्मार्ट खेती पर चर्चा के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों का एक विशेष संवाद सत्र 12 जून को होगा और मुख्य बैठक 13 जून को होगी।