मध्य प्रदेश पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान के दूसरे चरण ने एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया है। इंदौर के पुलिस आयुक्त कार्यालय ने एक साथ 1 लाख 75 हजार 451 लोगों को नशे के विरूद्ध ऑनलाइन शपथ दिलाई। इस उपलब्धि को लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने मान्यता दी है।
राज्य के सबसे बड़े इस ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक, पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हुए जो जूम, यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े थे। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने इंदौर पुलिस आयुक्त कार्यालय से शपथ दिलाई और लोगों से नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।