अप्रैल 16, 2026 2:45 अपराह्न

printer

लोकसभा ने प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकैलिटी प्राप्त करने का स्‍वागत किया

लोकसभा ने आज तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकैलिटी प्राप्त करने का स्‍वागत किया। यह भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह देश की वैज्ञानिक प्रगति और तकनीकी आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने कहा कि इस महीने की 6 तारीख को 500 मेगावाट क्षमता वाले प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने सफलतापूर्वक पहली क्रिटिकैलिटी प्राप्त कर ली। श्री बिरला ने कहा कि यह केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि हजारों वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और उद्योग जगत के निरंतर प्रयासों प्रतिफल है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने परमाणु ऊर्जा मिशन को गति दी है और 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने की भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और परमाणु ऊर्जा 24 घंटे कम कार्बन वाली बिजली का एक विश्वसनीय स्रोत है।