नवम्बर 5, 2026 1:16 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि देशबंधु चित्तरंजन दास कुशल विधिवेत्ता और महान राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने कहा कि अपनी असाधारण प्रतिभा, दृढ़ वैचारिक प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देशबंधु के विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।