जून 26, 2026 10:33 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने कहा कि श्री बंकिम चंद्र ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गुलाम भारत के लोगों में आत्मसम्मान, देशभक्ति और आज़ादी की भावना जगाई। श्री बिरला ने कहा कि बंकिम चंद्र का प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और आत्मगौरव का अमर प्रतीक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला