जुलाई 27, 2026 8:02 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल – सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी सैनिकों, अधिकारियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सीआरपीएफ राष्ट्र के सशक्तिकरण और सुरक्षा में निरंतर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा को दृढ़ता से बनाए रखते हुए, आतंकवाद और उग्रवाद जैसी चुनौतियों का अदम्य साहस से सामना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में अद्वितीय भूमिका निभाते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों का समर्पण, अनुशासन और असाधारण शौर्य के साथ निर्वहन करना पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बल के सभी जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला