मई 1, 2026 8:17 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा कि वैशाख माह में पड़ने वाले बुद्ध पूर्णिमा आत्मचिंतन, जागरूकता, आध्यात्मिकता और मानवता के मार्ग पर निरंतर चलने का संकल्प है।

उन्‍होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का संपूर्ण जीवन त्याग, ज्ञान और करुणा की एक असाधारण यात्रा थी। उनके जीवन में मानव जीवन के गहन प्रश्नों के सरल और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।

श्री बिरला ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षा, मध्यम मार्ग, चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने अहिंसा, सहिष्णुता और समभाव को जीवन का आधार बताया। श्री बिरला ने कहा कि गौतम बुद्ध का दर्शन लोगों को अज्ञान, क्रोध और अहंकार त्यागकर सत्य, दया और करुणा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।