लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंद को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि प्रग्नानंद की असाधारण प्रतिभा, समर्पण और उल्लेखनीय निरंतरता देश को गौरवान्वित करती है और वैश्विक मंच पर भारतीय शतरंज की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। लोकसभा अध्यक्ष ने प्रग्नानंद को भविष्य में और अधिक उपलब्धियों और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
News On AIR | जून 6, 2026 4:49 अपराह्न
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने पर आर. प्रग्नानंद को दी बधाई