मई 18, 2026 10:10 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान पर दी बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री बिरला ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान दूरदर्शी नेतृत्व और विश्व भर में भारत के बढ़ते सम्मान को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और स्वीडन के बीच मित्रता तथा रणनीतिक साझेदारी मजबूत करेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला