अप्रैल 23, 2026 6:37 अपराह्न | Lok Sabha Speaker Om Birla

printer

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला महाराजा अग्रसेन कॉलेज के वार्षिक महोत्‍सव में हुए शामिल

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला आज दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित वार्षिक महोत्‍सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्‍होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि परिश्रम अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्‍तवित कुंजी है। श्री बिरला ने कहा कि भारत युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और नवाचार शक्ति के बल पर वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रत्येक युवा की भूमिका केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि इस संस्थान से निकलने वाली प्रतिभाएं उनके संस्कारों, मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा के साथ न केवल जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त करेंगी, बल्कि देश को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।