जून 19, 2026 1:57 अपराह्न

printer

होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सफलतापूर्वक गुजरात पहुंचा एलएनजी टैंकर दिशा

भारत का एलएनजी टैंकर दिशा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के बाद गुजरात के दहेज बंदरगाह पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है। यह कतर के रस लाफान टर्मिनल से 62 हजार 370 मीट्रिक टन द्रवीकृत प्राकृतिक गैस लेकर आया है। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम द्वारा संचालित और पेट्रोनेट एलएनजी द्वारा चार्टर्ड यह पोत आज सवेरे दहेज एलएनजी टर्मिनल पर पहुंचा। उम्मीद है कि यह कार्गो पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच देश भर में एलएनजी की उपलब्धता को मजबूत करेगा और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति को सुनिश्चित करेगा। गुजरात के भरूच जिले में स्थित दहेज, भारत का सबसे बड़ा एलएनजी आयात टर्मिनल और देश के प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क का एक प्रमुख केंद्र है।