भारत में लाइव इवेंट क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और देशभर में करीब 34 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने नई दिल्ली में एक बैठक में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब एक करोड़ से अधिक लोगों की आजीविका दे रहा है। श्री कुमार ने कहा कि सरकार ने 2030 तक इस क्षेत्र को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इससे प्रत्यक्ष और संबद्ध क्षेत्रों में डेढ़ करोड़ से 2 करोड़ रोजगार सृजित होने की संभावना है।