अक्टूबर 31, 2026 8:32 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का नेतृत्व किया

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। उपराज्यपाल ने श्रीनगर में रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी ली। श्री सिन्हा ने लौह पुरुष सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों से एकता बनाए रखने तथा देश के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उपराज्‍यपाल ने लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर का दौरा किया और सैकड़ों लोगों के साथ एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर कश्मीर घाटी के सभी जिलों में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया और एकता की शपथ ली गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला