जून 27, 2026 5:10 अपराह्न

printer

तमिल फिल्म निर्देशक के. भाग्यराज का 73 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध तमिल अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक के. भाग्यराज का आज चेन्नई में हृदयाघात से निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।
 
भाग्यराज तमिल सिनेमा में अपनी प्रभावशाली पटकथाओं और संवाद लेखन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और लगभग 75 फिल्मों में अभिनय किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में मौना गीतंगल, अंधा 7 नाटकल और मुंधानई मुदिचू शामिल हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म आखिरी रास्ता का भी निर्देशन किया था।
 
तमिलनाडु सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला