जून 28, 2026 2:04 अपराह्न

printer

लेबनान-इस्राएल समझौते पर लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ ऑन ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ आज लेबनान-इस्राएल समझौते के संबंध में फोन पर बात की है। इस समझौते पर हाल ही में दस्तख़त हुए हैं। श्री ऑन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री ट्रम्प ने उन्हें समझौते को लेकर बधाई दी और लेबनान की संप्रभुता के प्रति अमरीका का समर्थन व्‍यक्‍त किया। श्री ट्रंप ने लेबनान की अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने में योगदान का वायदा भी किया। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि लेबनान क्षेत्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों पर फिर से महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम होगा। श्री ट्रंप ने कहा कि वे इस्राएल को दक्षिणी लेबनान से वापस जाने के लिए दबाव बनाना सुनिश्चित करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला