लेबनान, मृत्युदंड समाप्त करने वाला अरब जगत का पहला देश बन गया है। लेबनान की संसद ने आज इस सजा को आजीवन कारावास और कठोर श्रम से बदलने की घोषणा की। हिजबुल्लाह के संसदीय गुट को छोड़कर लेबनान की 128 सदस्यीय संसद के अधिकांश सदस्यों ने मृत्युदंड समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया।
संसद में न्याय मंत्री आदेल नासर ने इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। मानवाधिकार समूहों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। इन समूहों ने औपचारिक रूप से मृत्युदंड पर रोक लगाने या इसे पूरी तरह समाप्त करने की मांग की थी।