कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में नोटरी नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के लिए एक नया आवेदन मॉड्यूल लॉन्च किया। यह मॉड्यूल योग्य कानूनी पेशेवरों और अधिवक्ताओं को नोटरी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करने में सक्षम बनाता है।
विधि और न्याय मंत्रालय ने बताया है कि विधिक मामलों का विभाग नोटरी अधिनियम, 1952 और नोटरी नियम, 1956 के अंतर्गत आवश्यकताओं के आधार पर समय-समय पर इस मॉड्यूल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित करेगा।