अक्टूबर 24, 2026 8:41 अपराह्न

printer

एमसीडी मिनी फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने आज दिल्ली गेट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में पहली एमसीडी मिनी फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ किया। इसमें अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 120 से अधिक टीमों के लगभग एक हजार 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

महापौर ने कहा कि लीग का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन से दूर कर खेलों से जोड़ना और उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक विजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

निगम की योजना अगले वर्ष कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और क्रिकेट को भी लीग में शामिल करने की है।