गृह मंत्रालय ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मूसा उर्फ आसिफ फौजी को मार गिराया। यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा झटका है। मंत्रालय ने कहा कि मूसा के मारे जाने के साथ ही, 2022 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के सभी चार कमांडरों को मार गिराया जा चुका है।
आतंकी समूह के अन्य तीन सदस्यों जुनैद भट को 2024 में, सुलेमान को 2025 में और यासिर को इस साल सितंबर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया था। मंत्रालय ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही हैं।