यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई और सरकारी सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और इटली में कल हैलोवीन के मौके पर भी प्रदर्शन किए गए। हाल के दिनों में युवाओं के नेतृत्व में कई देशों में प्रदर्शन हुए हैं। कुछ जगहों पर हिंसा और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं भी हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। फ्रांस में हालात को देखते हुए सरकार ने 70 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। हाल के दिनों में वहां शिक्षा व्यवस्था को लेकर शुरू हुए छात्र प्रदर्शनों ने महंगाई और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। पेरिस में कल प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 1:13 अपराह्न
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई और सरकारी सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन