सितम्बर 2, 2026 8:39 पूर्वाह्न

printer

लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और तन्वी शर्मा आज चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अभियान की करेंगे शुरुआत

भारत के शटलर लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और तन्वी शर्मा आज ग्वांगडोंग प्रांत के शेन्ज़ेन में आयोजित चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत करेंगे। शीर्ष वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी पुरुष युगल में खेलते नजर आएंगे।

इससे पहले, भारत की उन्नति हुड्डा कल टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। हुड्डा महिला एकल के पहले दौर में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर 12 किम गा-यून से सीधे गेम में 10-21, 18-21 से हार गईं।