अक्टूबर 12, 2026 7:54 अपराह्न

printer

लक्षद्वीप को पूर्ण साक्षरता प्राप्त केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया

लक्षद्वीप को पूर्ण साक्षरता प्राप्त केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है। लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने इसकी घोषणा की। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शिक्षण और मूल्यांकन अभियानों के फलस्वरूप, सभी पात्र शिक्षार्थियों ने साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।