लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिलों के गठन के लिए जारी अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। इन नए जिलों के गठन के साथ लद्दाख में जिलों की कुल संख्या 2 से बढ़कर 7 हो गई है। पांच नवगठित जिलों में नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास शामिल हैं। अधिसूचना में सभी सात जिलों की क्षेत्रीय सीमाएं भी परिभाषित की गई हैं।
News On AIR | अप्रैल 28, 2026 7:45 पूर्वाह्न
लद्दाख उपराज्यपाल ने पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी, कुल संख्या सात हुई